26 मार्च 1971 को पूर्वी पाकिस्तान को आजाद बांग्लादेश घोषित किया गया था। इसके बाद से ही बांग्लादेश 26 मार्च को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बांग्लादेश का ऑफिशियल नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। 1971 में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित किया था। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना का भारत के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही ये संघर्ष खत्म हुआ। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। बांग्लादेश का संविधान 4 नवंबर 1972 को लागू किया गया। दुनिया का 8वां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश जनसंख्या के आधार पर बांग्लादेश दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। यहां प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है। 2022 सेंसेस के मुताबिक बांग्लादेश की आबादी 17.12 करोड़ है। राष्ट्रीय फल कटहल बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल कटहल है और राष्ट्रीय वृक्ष आम का पेड़ है। यहां का राष्ट्रीय फूल लिली है। बांग्लादेश में आम तौर पर भरपूर वनस्पति पाई जाती हैं, आम , कटहल , बांस, सुपारी, नारियल और खजूर के पेड़ों के बीच दबे हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, देश की भूमि का एक छोटा सा हिस्सा ही वनों से ढका हुआ है। राष्ट्रीय खेल कबड्डी बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है। हालांकि बांग्लादेश के पास अपनी क्रिकेट टीम भी है। राष्ट्रगान रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा बांग्लादेश का राष्ट्रगान रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा जिसकी लाइनें हैं-‘अमर सोनार बांग्ला’ सबसे बड़ा शहर राजधानी ढाका बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर वहां की राजधानी ढाका है। ढाका को आबादी समेत कई मामलों में दुनिया का 10वां सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इसकी आबादी 1 करोड़ 40 लाख है, दूसरे नंबर पर चिटग्राम है, जिसकी आबादी 90 लाख है। दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री तट दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री तट बांग्लादेश में ही है। यहां के ‘कॉक्स बाजार बीच’ को दुनिया का सबसे बड़ा तट कहा जाता है। राष्ट्रीय पशु टाइगर बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर है। बांग्लादेशी बैंक नोटों पर बाघ की तस्वीर होती है। बांग्लादेश की भाषा बांग्लादेश की अधिकांश जनसंख्या बांग्ला बोलती है- एक शब्द जो जातीय और भाषाई दोनों समूहों का वर्णन करता है। बंगाली लोग ऐतिहासिक रूप से विविध मूल के हैं, जो कई शताब्दियों यहां रह रहे हैं। एक व्यक्ति दो बार ही लगातार राष्ट्रपति रह सकता है बांग्लादेश में ये नियम है कि कोई भी एक व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति के पद पर नहीं रह सकता। हर 5 साल में एक बार राष्ट्रपति का चुनाव होता है. ज्यादातर लोग इस्लाम मानने वाले बांग्लादेश के ज्यादातर लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं, जिसे 1988 के संविधान संशोधन के जरिए आधिकारिक धर्म बनाया गया था। मुख्य कृषि चावल, गेहूं चावल,गेहूं, मक्का, आलू, दालें और तिलहन बांग्लादेश में प्रमुख खाद्य फसलें हैं। जबकि चावल प्राथमिक खाना है। देश की मुद्रा टका बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था एक प्रमुख विकासशील मिश्रित अर्थव्यवस्था है। बांग्लादेश की मुद्रा टका है। GDP भारत से भी ज्यादा वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति GDP 2,529.1 डॉलर है। इसके उलट भारत की GDP 2,484 डॉलर है। कपड़ा, जूट और चमड़ा प्रमुख निर्यात बांग्लादेश में आयात मुख्य रूप से चीन और दक्षिण एशिया से होता है , जबकि बांग्लादेश मुख्य रूप से यूरोप , संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा को माल निर्यात करता है । प्रमुख निर्यातों में वस्त्र और बुना हुआ कपड़ा, कृषि उत्पाद, समुद्री भोजन , जूट और चमड़ा शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024 में भारत ने बांग्लादेश को 11.1 अरब डॉलर का निर्यात और 1.8 अरब डॉलर का वहां से आयात किया। भारत बांग्लादेश को प्याज समेत कई प्रकार की खाद्य वस्तु, कॉटन, यार्न, फैबरिक, मशीनरी का निर्यात करता है, जबकि बांग्लादेश से मुख्य रूप से गारमेंट का आयात किया जाता है। मिलिट्री की दुनिया में रैंकिंग 37 बांग्लादेश मिलिट्री की दुनिया में 37वीं रैंकिंग है। 1.48 लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्रफल है। बांग्लादेश के पास 580 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा है।
बांग्लादेश की आजादी से इकोनॉमी तक:इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा तट; राजधानी सबसे बड़ा दसवां शहर
byAKB ACADEMY
-
0